आधार कार्ड के लिए बिजली आने का इंतजार करते हैं लोग

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 5: कार्ड बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग. प्रतिनिधि, बांकाक्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन द्वारा बीज वितरण केंद्र पर काउंटर बनाया गया है. लोग धूप में लाइन लगा कर कार्ड बनवाने के लिए खड़ा रहते हैं. लेकिन बिजली संकट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ […]

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 5: कार्ड बनवाने के लिए कतार में खड़े लोग. प्रतिनिधि, बांकाक्षेत्र में आधार कार्ड बनवाने के लिए प्रशासन द्वारा बीज वितरण केंद्र पर काउंटर बनाया गया है. लोग धूप में लाइन लगा कर कार्ड बनवाने के लिए खड़ा रहते हैं. लेकिन बिजली संकट के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इस दौरान अगर बिजली चली जाती है, तो इस के लिए उन्हें बिजली आने तक के लिए इंतजार करना पड़ता है. बिजली के विकल्प में जिस जेनेरेटर सेट का उपयोग किया जा रहा था वह पांच दिनों से खराब पड़ा है. प्रखंड से जेनेरेटर का कनेक्शन लिया गया है. अगर वहां जेनेरेटर बंद रहता है तो कार्ड बनाने का कार्य भी बंद हो जाता है. रविवार को इसका जीता जगता उदाहरण देखने को मिला. कार्ड बनवाने आये पेंशनधारी वृद्ध महिला सुभद्रा देवी, शिल्पी कुमारी, कुमार पांडे ने बताया कि बिजली चले जाने के कारण आधा घंटा से इंतजार कर रहे हैं. कंप्यूटर ऑपरेटर ललित कुमार मंडल, पंकज कुमार एवं सोनाराम ने बताया कि जेनेरेटर खराब है. प्रखंड कार्यालय से जेनेरेटर लाइन का तार खींचा गया है. वहां जेनेरेटर चालू करने के बाद ही काम करना संभव हो पाता है. इसकी शिकायत संबंधित पदाधिकारी से भी की गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन