पानी के अभाव में दाना होने से पहले सूख गयी गेहूं की सफल

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Mar 2015 10:03 PM

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 1 : सूखी गेहूं की फसल.प्रतिनिधि, अमरपुरप्रखंड के 19 पंचायतों में खेत में लगी गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है. पहले तो किसानों ने धान बचाने के लिए विभिन्न जलाशयों का सहारा लिया. वे जलाशय भी सूख चुके हैं. अब सिंचाई के लिए फसल को पानी नहीं मिल […]

विज्ञापन

फोटो 28 बांका 1 : सूखी गेहूं की फसल.प्रतिनिधि, अमरपुरप्रखंड के 19 पंचायतों में खेत में लगी गेहूं की फसल सिंचाई के अभाव में सूख रही है. पहले तो किसानों ने धान बचाने के लिए विभिन्न जलाशयों का सहारा लिया. वे जलाशय भी सूख चुके हैं. अब सिंचाई के लिए फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है. प्रखंड क्षेत्र के पवई, गरीबपुर, लक्ष्मीपुर चिरैया, कुशमाहा, सुलतानपुर, भीखनपुर,भरको व अन्य पंचायतों के किसानों को सिंचाई की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है. मालूम हो कि क्षेत्र कि चांदन नदी के पानी के भरोसे किसान अपनी खेत में गेहूं की फसल लगाते हैं. लेकिन नदी में पानी नहीं रहने से खेत तक पानी नहीं पहुंच सका.क्या कहते हैं किसान मोजाहिदपुर के किसान राघवेंद्र पंजियारा, फतेहपुर के दिलीप मंडल, कैथाटीकर के बबलू सिंह, महीप सिंह का कहना है कि गेहूं की फसल को सही समय पर पानी नहीं मिलने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है. किसानों की लागत भी वापस नहीं हो रही है. किसानों की हालत दिन प्रतिदिन बदतर होती जा रही है. क्या कहती हंै उप प्रमुख उपप्रमुख नूतन देवी ने कहा कि किसानों की इस समस्या की समाधान के लिए नहर में पानी खुलवाने के लिए डीएम से मांग की जायेगी, ताकि मूंग की फसल का अच्छी तरह पटवन हो सके.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन