किसानों को मिला एक दिवसीय प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हरी चादर योजना के तहत किसानों को मूंग व ढेंचा उत्पादन करने का गुर सिखाया गया. क्षेत्र के 19 पंचायतों में से बल्लीकित्ता व नगर पंचायत के किसानों को भी प्रशिक्षण दिया गया. इसमें 50-50 के […]

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय के कृषि भवन में सोमवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में हरी चादर योजना के तहत किसानों को मूंग व ढेंचा उत्पादन करने का गुर सिखाया गया. क्षेत्र के 19 पंचायतों में से बल्लीकित्ता व नगर पंचायत के किसानों को भी प्रशिक्षण दिया गया. इसमें 50-50 के ग्रुप में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण एटीएम नवीन कुमार, एटीसी मनीष कुमार ने दिया. इस मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजकुमार, किसान सलाहकार संजीव कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, संजीव कुमार शर्मा, मुरारी शर्मा सहित किसानों ने भाग लिया. भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान अमरपुर. भाजपा नेताओं ने क्षेत्र के दर्जनों गांवों में सदस्यता अभियान चला कर सैकड़ों लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया. सदस्यता प्रभारी चंद्रभानू ने जानकारी देते हुए कहा कि क्षेत्र के कुशमाहा, लौगांय, लक्ष्मीपुर चिरैया, डुमरिया, गरीबपुर, कामदेवपुर, भलुहार, पवई, भीमसेन, राजपुर, राजावड़, मंझगांय सहित गांवों का दौरा कर लगभग डेढ़ सौ भाजपा का सदस्य बनाया. इस दौरान प्रदीप अग्रवाल, संजय दास, अजीत सिंह, रुवेश कुंवर, रीना देवी, रुपेश सिंह, लल्लू सिंह, इंद्रजीत सिंह साथ चल रहे थे. नि:शक्त शिविर का आयोजन अमरपुर. रेफरल अस्पताल में सोमवार को नि:शक्तता शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में कुल 40 लोगों ने भाग लिया. इसमें 15 लोगों को नि:शक्ता प्रमाण पत्र दिया गया. शिविर में चिकित्सक डॉ अभय प्रकाश चौधरी, डॉ अशोक कुमार साह ने नि:शक्तता की जांच की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन