पति ने की पत्नी की हत्या

Updated:
विज्ञापन

फोटो 9 बांका 1 : शव के पास मौजूद ग्रामीण व स्थानीय पुलिस. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लकरामा पंचायत के कुसुमडीह आदिवासी गांव में रविवार की रात सुरेंद्र मुर्मू ने शराब पीकर अपनी पत्नी सुबुदी वेसरा (30 वर्ष) की हत्या लाठी से पीट-पीट कर दी. मालूम हो कि पति-पत्नी दोनों शराब का सेवन करते […]

विज्ञापन

फोटो 9 बांका 1 : शव के पास मौजूद ग्रामीण व स्थानीय पुलिस. प्रतिनिधि, जयपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत लकरामा पंचायत के कुसुमडीह आदिवासी गांव में रविवार की रात सुरेंद्र मुर्मू ने शराब पीकर अपनी पत्नी सुबुदी वेसरा (30 वर्ष) की हत्या लाठी से पीट-पीट कर दी. मालूम हो कि पति-पत्नी दोनों शराब का सेवन करते थे. घरेलू विवाद के कारण दोनों में हमेशा तू तू मैं मैं होती थी. एक माह पूर्व भी दोनों में मारपीट हुई थी. सुरेंद्र मुर्मू पुलिस के हिरासत में है. उसने पत्नी की हत्या की बात कबूल की है. उसने बताया कि रात में दोनों में मारपीट हुई थी. मेरी पत्नी जमीन पर ही पड़ी रह गयी और वो सो गया. रात में शराब के नशे में रहने के कारण उसके मरने का पता नहीं चल पाया. इस हत्या में किसी का हाथ नहीं होने की भी बात उसने बतायी. मृतका का मायके रसोइया गांव में है. उसके मायके में कोई नहीं है. मृतका की बहन रानी बेसरा को इसकी सूचना दे दी गयी है. हत्या की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची. पुलिस ने रानी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की है. शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है. इस मौके पर इंस्पेक्टर सुजेता कुमारी ने भी पहुंच कर मामले की जांच की जा रही है. मृतका को तीन बच्चे हैं जिसमें दो लड़की एवं एक लड़का है. तीनों बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है. इंस्पेक्टर द्वारा दिग्घीबांध गांव में पूर्व में हुए हत्या मामले की भी जांच की गयी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन