जमीन के लिए बेटों ने मां, पिता व बहनोई की कर दी हत्या
बेलहर (बांका) : महज 23 कट्ठे जमीन के लिए कलयुगी बेटों ने धारदार हथियार से अपने पिता, मां व बहनोई की हत्या कर दी, जबकि घटना में बहन व भांजी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना शनिवार रात थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियातरी गांव में घटी. घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव […]
बेलहर (बांका) : महज 23 कट्ठे जमीन के लिए कलयुगी बेटों ने धारदार हथियार से अपने पिता, मां व बहनोई की हत्या कर दी, जबकि घटना में बहन व भांजी गंभीर रूप से घायल हैं. घटना शनिवार रात थाना क्षेत्र के लक्ष्मीनियातरी गांव में घटी.
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. जबकि दोनों घायलों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है. पुलिस आरोपित पुत्रों सुबोध तांती और विनोद तांती की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.
लक्ष्मीनियातरी गांव निवासी सींधो तांती को दो पुत्र व तीन पुत्री हैं. सभी शादी सुधा हैं. माता पिता अपनी पुत्री के पास रहते थे. पुत्री ही दोनों का देखभाल करती थी. पिछले दिनों पिता ने अपनी (23 कट्ठा) जमीन बेटी रीना देवी नाम कर दी थी. इसके बाद से लगातार आपसी कलह हो रहा था. घायल रीना देवी ने बताया कि घटना के दिन दोनों भाई तेज धारदार हथियार से लैस होकर आये और विवाद करने लगे.
विवाद बढ़ने के बाद आरोपित दोनों भाइयों ने एक-एक कर अपने पिता, मां उर्मिला तांती और बहनोई अरविंद तांती को काट दिया. घायल महिला के अनुसार उसके भाइयों ने उसपर भी हमला किया, लेकिन वह किसी प्रकार अपनी जान बचा कर बच्चे के साथ मौके से भाग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










