वाहन लूटेरा समेत रुपये व बोलेरो बरामद

Updated:
विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के दौनामोड़ के समीप विगत सोमवार की देर रात में हथियार के बल पर अपराधियों ने दर्जनों वाहनों में लूटपाट की थी. मालूम हो कि करीब एक दर्जन से अधिक हथियार से लेस अपराधी थे जो कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग दौनामोड़ के समीप ट्रक, ट्रैक्टर सहित दर्जनों चार पहिये वाहन को रोक कर […]

विज्ञापन

बांका. थाना क्षेत्र के दौनामोड़ के समीप विगत सोमवार की देर रात में हथियार के बल पर अपराधियों ने दर्जनों वाहनों में लूटपाट की थी. मालूम हो कि करीब एक दर्जन से अधिक हथियार से लेस अपराधी थे जो कटोरिया-बांका मुख्य मार्ग दौनामोड़ के समीप ट्रक, ट्रैक्टर सहित दर्जनों चार पहिये वाहन को रोक कर चालक के साथ मारपीट कर रुपये छीन लिये थे. इस दौरान करीब आधा दर्जन चालक एवं खलासी के घालय होने सूचना मिली थी. लूटपाट के दौरान किसी चालक ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी. जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे जहां से सभी अपराधी घटना का अंजाम देकर भाग निकले थे. इसमें चालक के बयान पर 9 अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को दो अपराधी को धर दबोचा है. इस संबंध में एसआई मणी कुमारी ने बताया कि बाराहाट थाना क्षेत्र के चिलमिल गांव निवासी नंदू यादव एवं थाना क्षेत्र के लसकरी गांव निवासी अरुण मंडल को 33 हजार नगद व एक बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि बोलेरो गाड़ी से ही लूटपाट की घटना को अंजाम देकर सभी अपराधी भाग निकले थे. अभी दो अपराधी को पकड़ कर जेल भेज दिया गया है. जल्द ही सभी अपराधी को पकड़ लिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन