चौथे दिन की परीक्षा में 30 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

प्रखंड अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाये गये तीनों परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.
बौंसी. प्रखंड अंतर्गत इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए बनाये गये तीनों परीक्षा केंद्रों पर चौथे दिन की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. परीक्षा के दौरान सभी केंद्रों पर महिला एवं पुरुष पुलिस बल की व्यापक तैनाती की गयी थी, जबकि प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा था. तीनों परीक्षा केंद्रों को मिलाकर कुल 1702 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 30 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शेष 1672 परीक्षार्थियों ने निर्धारित समय पर परीक्षा में भाग लिया. चनवे उच्च विद्यालय मनियारपुर परीक्षा केंद्र के प्रधानाचार्य दिलीप कुमार ने बताया कि प्रथम पाली (अंग्रेजी) में कुल 376 परीक्षार्थियों में से आठ अनुपस्थित रहे, जबकि 368 उपस्थित रहे. वहीं द्वितीय पाली (हिंदी) में 351 में से 13 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 338 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. एलएनडी प्रोजेक्ट गर्ल्स प्लस टू स्कूल की प्रभारी प्रधानाध्यापक पवन कुमार त्रिभुवन ने जानकारी दी कि प्रथम पाली में 377 में से चार परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 373 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. द्वितीय पाली में 223 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे और 221 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. सीएनडी हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्राण मोहन सिंह ने बताया कि उनके केंद्र पर प्रथम पाली में 120 में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा. द्वितीय पाली में 255 में से दो परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. उड़नदस्ता मजिस्ट्रेट के रूप में नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी सोनाली कुमारी की तैनाती की गयी थी, जो लगातार परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




