80 लाख की लागत से बनेगा कोषागार

Updated:
विज्ञापन

बांका : जल्द ही जिला कोषागार का अपना भवन होगा. मंगलवार को डीएम दीपक आनंद ने समहारणालय परिसर में कोषागार भवन का शिलान्यास किया. इस मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे. ज्ञात हो अभी तक कोषागार भवन अंबेदकर चौक पर किसी अन्य विभाग के भवन में चल रहा था. 80 लाख की लागत से कोषागार […]

विज्ञापन

बांका : जल्द ही जिला कोषागार का अपना भवन होगा. मंगलवार को डीएम दीपक आनंद ने समहारणालय परिसर में कोषागार भवन का शिलान्यास किया. इस मौके पर कई पदाधिकारी उपस्थित थे.

ज्ञात हो अभी तक कोषागार भवन अंबेदकर चौक पर किसी अन्य विभाग के भवन में चल रहा था. 80 लाख की लागत से कोषागार भवन का निर्माण कराया जायेगा. जो लगभग एक साल में बनकर तैयार हो जायेगा. यह भवन पूर्णरूपेण कंप्यूटरीकृत आधुनिक होगा.

इस मौके पर डीएम श्री आनंद ने कहा कि कोषागार भवन के निर्माण हो जाने से सभी सरकारी कर्मी को लाभ मिलेगा. इस मौके पर डीडीसी रमेश कुमार रंजन, वरीय समाहर्ता अब्दुर रज्जाक सहित भवन निर्माण विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन