मोहम्मद साहब ने दिया शांति का पैगाम

Updated:
विज्ञापन

मुसलिम जमाअत जलसा सिरतुननवी का आयोजनफोटो 28 बांका 8 : जलसा को संबोधित करते वक्ता. प्रतिनिधि, बांका शहर स्थित शांतिनगर में बुधवार को अहमदिया मुसलिम जमाअत जलसा सिरतुननवी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जनाब सैयद अब्दुल वाकी साहब रिटायर्ड अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने की. कार्यक्रम की शुरुआत कुराआन करीम कि तिलावत […]

विज्ञापन

मुसलिम जमाअत जलसा सिरतुननवी का आयोजनफोटो 28 बांका 8 : जलसा को संबोधित करते वक्ता. प्रतिनिधि, बांका शहर स्थित शांतिनगर में बुधवार को अहमदिया मुसलिम जमाअत जलसा सिरतुननवी का आयोजन किया गया. इसकी अध्यक्षता जनाब सैयद अब्दुल वाकी साहब रिटायर्ड अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश भागलपुर ने की. कार्यक्रम की शुरुआत कुराआन करीम कि तिलावत से की गयी. इस जलसे में उपस्थित वक्ताओं ने अपनी तकरीर पेश की. तकरीर में कहा गया कि दुनिया में जो अवतार आते हैं वही मनुष्य को सही रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं. मोहम्मद साहब ने दुनिया में अमन व शांति का पैगाम दिया है. हजात मिर्जा गुलाम अहमद कादयानी ने इमाम मेंहदी होने का दावा किया है. मोहम्मद सबके लिए हैं. नफरत किसी से नहीं की शिक्षा उन्होंने समाज को दी. देश के 206 देशों में फैले अहमदिया संप्रदाय के अनुयायी दिलों जान से अमल करते हैं. साथ ही बिना भेदभाव के मानव सेवा में जुटे हैं. इस मौके पर मौलवी मजहर अंसारी, मो इरफान सईद अहमद सहित तारापुर, मंुगेर भागलपुर व बरहारपुरा के लोग उपस्थित थे. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में फजले बारी व ताहिर तारिक उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन