कांग्रेस ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. सदस्यता अभियान का नेतृत्व सदस्यता प्रभारी प्रदीप चर्तुवेदी ने की, जिसमें सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया. अमरपुर में दस हजार से अधिक सदस्य बनाने की योजना है, जो गांव-गांव जाकर हर तबके के लोगों को कांग्रेस की विचार धारा की बात अवगत करा […]

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया. सदस्यता अभियान का नेतृत्व सदस्यता प्रभारी प्रदीप चर्तुवेदी ने की, जिसमें सैकड़ों लोगों को सदस्य बनाया गया. अमरपुर में दस हजार से अधिक सदस्य बनाने की योजना है, जो गांव-गांव जाकर हर तबके के लोगों को कांग्रेस की विचार धारा की बात अवगत करा कर लोगों को जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा.

इस मौके पर जिला अध्यक्ष सह जिला सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह, लोकसभा के अध्यक्ष निशि कुमारी, कमलाकांत झा, संजय झा, अनिल झा, भानु प्रताप सिंह, बलराम यादव, अभिषेक चौहान, सोहेल अंसारी, सलमा, उमाशंकर दास, बुद्धिनाथ मिश्र, महेश मंडल, अजय ठाकुर, कैलाश आदि लोग शामिल थे.

सभा का संचालन युवा नेता अनिल झा ने किया. काली पूजा की तैयारी अंतिम चरण में अमरपुर. क्षेत्र के डुमरामा काली स्थान में पूजा के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. तीन दिनों चलने वाले काली पूजा को लेकर कमेटी के लोग मेला की व्यवस्था में जुट गये हैं. इसके तहत समिति में सुधांशु भूषण मिश्र को सलाहकार, डॉ पृथ्वीराज चक्रवर्ती को अध्यक्ष, रजत कुमार तपस्वी सचिव, गोविंद गोपाल शर्मा कोषाध्यक्ष, सौमित्र कुमार चटर्जी, अजय कुमार चक्रवर्ती, विनोद कुमार चक्रवर्ती को सदस्य बनाया गया है. इसके अलावे कई लोगों को सहायक सदस्य भी बनाया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन