चांदन में 286 गर्भवती महिलाओं की हुई स्वास्थ्य जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुईया में कुल 286 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी
चांदन. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चांदन, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुईया में कुल 286 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. तीनों केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य शिविर में मौजूद डॉक्टर व एएनएम द्वारा गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, वजन व सुगर लेवल की जांच की गयी. जांच के दौरान सीएचसी चांदन में चिन्हित 12 व सुईया में चार उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को बराबर स्वास्थ्य जांच के साथ ही खान-पान में पोषक तत्वों से भरपूर वाले फल व सब्जियों का सेवन करने की सलाह दी गयी. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आशीष कुमार व स्वास्थ्य प्रबंधक परशुराम सिंह ने बताया कि डॉक्टरों और एएनएम की अलग अलग टीम द्वारा सीएचसी चांदन में 156, हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर भैरोगंज मे 40 व हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर सुइया में 74 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गयी. स्वास्थ्य शिविर में मुख्य रूप से डॉ शशिकांत , डॉ मेघना कुमारी, डॉ प्रीति कुमारी, डॉ रमेश कुमार, डॉ जयकिशोर के अलावा अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By दीपक चौधरी
दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










