रानीगंज से नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन

रानीगंज : बौंसी थाना क्षेत्र के बसैटी गांव में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. उसके पिता छंगुरी पासवान ने बुधवार को बौंसी थाना में आवेदन देकर अपहरण करने का आरोप गांव के ही 55 वर्षीय लक्ष्मण साह पर लगाया है. आवेदन में कहा है कि 21 […]

विज्ञापन

रानीगंज : बौंसी थाना क्षेत्र के बसैटी गांव में दलित समुदाय की एक नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला प्रकाश में आया है. उसके पिता छंगुरी पासवान ने बुधवार को बौंसी थाना में आवेदन देकर अपहरण करने का आरोप गांव के ही 55 वर्षीय लक्ष्मण साह पर लगाया है.

आवेदन में कहा है कि 21 जुलाई को उसकी लड़की घर से बसैटी बाजार गयी थी. लेकिन अब तक वापस नहीं आयी है. खोजबीन करने पर लक्ष्मण साह के द्वारा बहला फुसला कर लड़की का अपहरण कर लेने की जानकारी मिली. लेकिन लक्ष्मण साह इससे इनकार कर रहा है. छंगुरी पासवान ने लड़की की जल्द बरामदगी का गुहार लगायी है.

आवेदन प्राप्त होते ही बौंसी थानाध्यक्ष मो जुल्फीकार ने आरोपी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है. थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. तत्काल पूछताछ के लिए आरोपी को हिरासत में लिया गया है. समाचार प्रेषण तक संबंधित मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन