निजी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप

Updated:
विज्ञापन

बांका. पंजवारा ओपी के सबलपुर पंचायत के ज्योतिंद्र नारायण सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर निजी जमीन को अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए पत्र दिया है. दिये गये पत्र में अंचल बौंसी के मौजा कसवा मंदार, थाना नंबर 383, खाता नंबर 311, खेसरा नंबर 102,103 एवं खाता नंबर 187 और 104 उनका निजी जमीन […]

विज्ञापन

बांका. पंजवारा ओपी के सबलपुर पंचायत के ज्योतिंद्र नारायण सिंह ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर निजी जमीन को अतिक्रमण करने का आरोप लगाते हुए पत्र दिया है. दिये गये पत्र में अंचल बौंसी के मौजा कसवा मंदार, थाना नंबर 383, खाता नंबर 311, खेसरा नंबर 102,103 एवं खाता नंबर 187 और 104 उनका निजी जमीन है. उक्त जमीन पर खड़े पेड़ को स्थानीय दबंग लोगों ने काटा और भवन निर्माण की नीव की खुदाई कर दी. इस संबंध में उनसे जानकारी प्राप्त करने पर उनलोगों ने बताया कि यहां पर सरकारी भवन का निर्माण हो रहा है. इसका शिलान्यास पर्यटन मंत्री द्वारा किया गया है. अगर आप किसी प्रकार की बाधा करते हैं तो रंगदारी मांगने का केश दर्ज होगा. उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि जब उक्त जमीन उनका है तो इस पर सरकारी काम कैसे हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन