बैठक में नहीं आये विकास मित्र, पूछा स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

फोटो : 4 बांका 25 : बैठक करते एसडीओ बांका. जिले भर के विकास मित्रों के साथ अनुमंडलाधिकारी ने अपने कार्यालय में रविवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता एसडीओ शिव कुमार पंडित ने की. वहीं बैठक में करीब दर्जन भर विकास मित्र उपस्थित नहीं थे, जिनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. बैठक में एससीएसटी परिवार जिनको […]

विज्ञापन

फोटो : 4 बांका 25 : बैठक करते एसडीओ बांका. जिले भर के विकास मित्रों के साथ अनुमंडलाधिकारी ने अपने कार्यालय में रविवार को बैठक की. इसकी अध्यक्षता एसडीओ शिव कुमार पंडित ने की. वहीं बैठक में करीब दर्जन भर विकास मित्र उपस्थित नहीं थे, जिनसे स्पष्टीकरण पूछा गया है. बैठक में एससीएसटी परिवार जिनको अब तक राशन कार्ड नहीं मिला है, उसकी समीक्षा की गयी. इस दौरान एसडीओ ने विकास मित्र से कहा कि नौ जनवरी कार्यों की रिपोर्ट प्रखंड कार्यालय में जमा करें. इस रिपोर्ट को सभी बीडीओ तैयार कर ग्यारह जनवरी तक अनुमंडल कार्यालय भेजेंगे. मौके पर बांका बीडीओ विजय चंद्र प्रताप, अमरपुर बीडीओ राकेश कुमार, धोरैया बीडीओ सोनिया ढ़ंढ़निया, एम ओ बौंसी अमित कुमार पाठक, एमओ रजौन धनुषधर झा, एमओ बाराहाट ब्रह्मदेव राम, एमओ अमरपुर आभा आनंद सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन