जन -धन योजना के लाभुकों के लिए बैंक में अलग होगा काउंटर
जिले के सभी बैंक को दिये गये लक्ष्य को शत प्रतिशत करें पूरा लाभुकों को खाता खोलने के साथ दिया जायेगा डेविड कार्ड फोटो 2 बांका : 17 : बैंकर्स की बैठक को संबोधित करते डीएम व उपस्थित बैंक कर्मी प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय स्थित छोटा सभागार में शुक्रवार को बैंकर्स की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता […]
जिले के सभी बैंक को दिये गये लक्ष्य को शत प्रतिशत करें पूरा लाभुकों को खाता खोलने के साथ दिया जायेगा डेविड कार्ड फोटो 2 बांका : 17 : बैंकर्स की बैठक को संबोधित करते डीएम व उपस्थित बैंक कर्मी प्रतिनिधि, बांकासमाहरणालय स्थित छोटा सभागार में शुक्रवार को बैंकर्स की समीक्षा बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता डीएम साकेत कुमार ने की. डीएम ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री रोजगार योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ लाभुकों तक पहुंचाये. इसके लिए दिये गये लक्ष्य को हर हाल में 15 फरवरी 2015 तक पूरा करें. इस कार्य में पीछे रहे बैंक के ऊपर कार्रवाई की जायेगी. साथ ही उन्होंने लंबित शिक्षा, कृषि सहित अन्य ऋण के लिए दिये गये आवेदन को ससमय निबटारा करने का निर्देश दिया. जन – धन योजना के लिए उन्होंने सभी बैंकों में अलग से काउंटर बनाने का निर्देश दिया ताकि लाभुक बिना किसी समस्या के अपना खाता खोलवा सके. एसडीएम प्रकाश पांडेय ने बताया कि जन-धन योजना के लाभुकों को डेविड कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा. जिनके पास यह होगा उन्हीं को एक लाख रुपया बीमा का लाभ मिलेगा. कार्ड सभी बैंकों में उपलब्ध कराया जा रहा है. इस मौके पर सभी बैंक के शाखा प्रबंधक व वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










