मंदिर में लगी रही भक्तों की भीड़

Updated:
विज्ञापन

बांका. आधी रात के बाद नये साल को लेकर लोग जश्न मनाने में लग गये. मालूम हो कि जैसे रात के 12 बजे लोग अपने मोबाइल व नेट के जरिये एक -दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने में लग गये. गुरुवार की अहले सुबह होते-होते लोगों की भीड़ मंदिरों में जुटने लगे. लोग भगवान […]

विज्ञापन

बांका. आधी रात के बाद नये साल को लेकर लोग जश्न मनाने में लग गये. मालूम हो कि जैसे रात के 12 बजे लोग अपने मोबाइल व नेट के जरिये एक -दूसरे को नव वर्ष की शुभकामनाएं देने में लग गये. गुरुवार की अहले सुबह होते-होते लोगों की भीड़ मंदिरों में जुटने लगे. लोग भगवान की पूजा-अर्चना कर अपने परिवार के लिए मंगल कामना की. इस दौरान शहर के भयहरण स्थान मंदिर, बाबुटोला स्थित पंचमुखी मंदिर, बैकुठधाम मंदिर, करनावै गांव स्थित ब्रह्मदेव स्थान, विजयनगर स्थित विजेश्वर नाथ मंदिर, शनि मंदिर, शीतला मंदिर सहित जिले के विभिन्न मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी रही. इस मौके पर जिला प्रशासन के द्वारा मंदिरों में सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल की भी तैनाती की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन