सदस्य बना कर नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करेंगे : मंडल
फोटो: 30 बांका 12 : मोबाइल पर सदस्यता अभियान चलाते नेता प्रतिनिधि, अमरपुर जिस तरह से भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी उसी तरह बिहार में भी एक मुख्यमंत्री की जरूरत है, तभी केंद्र व राज्य की समावेशी विकास की कल्पना कर सकते हैं. उक्त बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिहार व पूर्व पुलिस […]
फोटो: 30 बांका 12 : मोबाइल पर सदस्यता अभियान चलाते नेता प्रतिनिधि, अमरपुर जिस तरह से भारत में नरेंद्र मोदी की सरकार बनी उसी तरह बिहार में भी एक मुख्यमंत्री की जरूरत है, तभी केंद्र व राज्य की समावेशी विकास की कल्पना कर सकते हैं. उक्त बातें प्रदेश कार्य समिति सदस्य बिहार व पूर्व पुलिस अधीक्षक श्रीधर मंडल ने कही. उन्होंने लोगों को कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में सदस्यता अभियान के माध्यम से लोगों को भाजपा के नेतृत्व की भी जानकारी देकर सभी वर्ग के लोगों एसएमएस के माध्यम से जोड़ने का काम करें. इससे आये दिन नरेंद्र मोदी जी भी अपने कार्यकर्ता से सीधे संवाद करने में कोई परेशानी नहीं हो. श्री मंडल ने सदस्यता अभियान के दौरान आ रही समस्या को देखते हुए लोगों से कहा कि अमरपुर विधानसभा क्षेत्र औद्योगिक, व्यावसायिक के अलावे कृषि प्रधान क्षेत्र के नाम से जाना जाता है. आनेवाले दिनों में हम भाजपा की होनेवाली दिल्ली की बैठक में अमरपुर विधानसभा का मामला प्रमुखता के साथ रख कर इसे हर क्षेत्र से विकसित करने की बात कही जायेगी. सदस्यता अभियान में उन्होंने बिदनचक, मौजाहिदपुर व मादाचक में सोमवार को 400 प्राथमिक सदस्य बनाये. इस मौके पर टीम के सदस्य राजेंद्र मंडल, पप्पू कापरी, ई निर्मल कुमार, महामंत्री योगेंद्र भारती, वार्ड पार्षद जयप्रकाश ठाकुर सहित सैकड़ों भाजपा नेता मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










