पांचों में से कोई भी पुत्र नहीं करता था पिता की देखभाल
जयपुर. ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सुंदर शर्मा के पांच पुत्र हैं. पांचों की शादी हो चुकी है. विगत कुछ दिनों से उन्हें घर में प्रताडि़त किया जा रहा था. पड़ोसियों का कहना है कि पांचों बेटे के अलग-अलग रहने की वजह से उसको परेशानी हो रही थी. सभी बेटे अपने परिवार के साथ […]
जयपुर. ओपी क्षेत्र के नारायणपुर गांव निवासी सुंदर शर्मा के पांच पुत्र हैं. पांचों की शादी हो चुकी है. विगत कुछ दिनों से उन्हें घर में प्रताडि़त किया जा रहा था. पड़ोसियों का कहना है कि पांचों बेटे के अलग-अलग रहने की वजह से उसको परेशानी हो रही थी. सभी बेटे अपने परिवार के साथ खुश थे और बूढ़े बाप को कोई बेटा नहीं देख रहा था. हालांकि अब तक इस मामले की सच्चाई सामने नहीं आयी है कि उसकी हत्या हुई है या उन्होंने आत्महत्या कर ली है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है लेकिन गांव और पड़ोसियों के आधार पर यह माना जा रहा है कि उन्होंने पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










