एक सप्ताह बाद भी एपीपी पुत्र का नहीं मिला सुराग

Updated:
विज्ञापन

बौंसी : थाना कॉलोनी निवासी बांका कोर्ट में एपीपी के रूप में सेवा दे रहे अधिवक्ता सुभाष गुप्ता के पुत्र अभिषेक आनंद आठ दिन पहले बिना किसी सूचना के घर से बाहर है. सात दिन बीच जाने के बाद उनके घर वापस नहीं आने पर शहरवासी और उनके घर परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा […]

विज्ञापन

बौंसी : थाना कॉलोनी निवासी बांका कोर्ट में एपीपी के रूप में सेवा दे रहे अधिवक्ता सुभाष गुप्ता के पुत्र अभिषेक आनंद आठ दिन पहले बिना किसी सूचना के घर से बाहर है. सात दिन बीच जाने के बाद उनके घर वापस नहीं आने पर शहरवासी और उनके घर परिवार वालों की चिंता बढ़ती जा रही है.

घर के लोग, शहर के लोग और बौंसी पुलिस अपने-अपने तरीके से युवक की तलाशी में जुट गये है. लापता अभिषेक के पिता ने कहा कि वे लोग अपने पुत्र के साथ बैद्यनाथ, बासुकीनाथ और तारापीठ धाम की यात्रा कर घर वापस लौटे थे. इधर अभिषेक उसके बाद रांची से एक प्रतियोगिता परीक्षा देकर एक दिन पहले ही घर लौटा था. उसके दूसरे ही दिन वो घर से निकल पड़ा उसके बाद से उनके घर वालों का अभिषेक से कोई संपर्क नहीं है.

शहरवासी और उनके परिजनों की मानें तो उन्हें पुलिस पर पूरा भरोसा है कि वे उनके लाड़ले को वापस ला देंगे. इधर उनकी याद में टूट चुकी अभिषेक की मां दिन रात बेटे की वापसी के लिए भगवान से दुआ मांग रहे हैं. परिजन से मिली जानकारी के अनुसार युवक भागलपुर और नवगछिया की ओर कुछ दिन पूर्व देखे गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन