बगरा में सांसद व एमएलसी का हुआ भव्य स्वागत

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 28 बीएएन 65 समस्याओं से रूबरू होते सांसद व एमएलसीप्रतिनिधि, चांदन/कटोरिया चांदन प्रखंड के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बगरा गांव में शुक्रवार को सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व विधान पार्षद मनोज यादव का भव्य स्वागत हुआ. दोनों जनप्रतिनिधि पूर्व प्रमुख बेचु यादव के घर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 28 बीएएन 65 समस्याओं से रूबरू होते सांसद व एमएलसीप्रतिनिधि, चांदन/कटोरिया चांदन प्रखंड के उत्तरी बारणे पंचायत अंतर्गत बगरा गांव में शुक्रवार को सांसद जयप्रकाश नारायण यादव व विधान पार्षद मनोज यादव का भव्य स्वागत हुआ. दोनों जनप्रतिनिधि पूर्व प्रमुख बेचु यादव के घर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस क्रम में सांसद कई जनसमस्याओं से भी रूबरू हुए. सांसद श्री यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री अधिक समय विदेश यात्रा में ही बीता रहे हैं. उन्होंने कहा कि विद्युतीकरण से वंचित गांवों में बिजली पहुंचायी जायेगी. लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत 67 सड़कों का शिलान्यास व निर्मित सड़कों का उदघाटन शीघ्र किया जायेगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से पड़ोसी राज्य झारखंड के विधानसभा चुनाव में गंठबंधन के उम्मीदवार को विजयी बनाने में सहयोग करने की भी अपील की. इस मौके पर पूर्व विधायक रामदेव यादव, जिप सदस्य मीठन यादव, मुखिया संघ के अध्यक्ष कालेश्वर यादव, मुखिया सुरेश यादव, शहेंद्र दास, भैरो मरीक, पूर्व मुखिया हबीब अंसारी, शंभु यादव, अशोक यादव, कारू राणा, खुर्शीद अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष तुलसी रजक, उपाध्यक्ष आशुतोष कृपामूर्ति, जमालउद्यीन अंसारी, किशन यादव, गणेश यादव, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन