अंचलाधिकारी ने दिया नोटिस
बांका . सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर अंचलाधिकारी बांका ने नोटिस जारी किया है. अंचल कार्यालय के पत्रांक 1196 व दिनांक 25-11-14 के अनुसार अलीगंज बांका के इकबाल, तैयब, बिंटू, सरफराज, मदन, मुजेबुर रहमान, अंचार खा, जुबेर खां, निजार खां, मो अनसार खां को सरकारी पूंजी को अतिक्रमित कर मकान बनाया जा रहा […]
बांका . सरकारी जमीन पर घर बनाने को लेकर अंचलाधिकारी बांका ने नोटिस जारी किया है. अंचल कार्यालय के पत्रांक 1196 व दिनांक 25-11-14 के अनुसार अलीगंज बांका के इकबाल, तैयब, बिंटू, सरफराज, मदन, मुजेबुर रहमान, अंचार खा, जुबेर खां, निजार खां, मो अनसार खां को सरकारी पूंजी को अतिक्रमित कर मकान बनाया जा रहा है. अमीन द्वारा मापी कर चिह्नित कर दिया गया है. उक्त जमीन का वितरण बांका नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3/13 के खसरा नंबर 576 व 579 है. इन सभी को तीन दिसंबर तक खाली करने का आदेश दिया गया है. अगर उक्त तिथि तक खाली नहीं किया गया तो उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई की जायेगी जिसका सारा खर्च भी वसूला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










