चुनाव प्रचार हेतु भाजपा नेता झारखंड रवाना
बांका/कटोरिया. झारखंड में विधानसभा चुनाव में प्रचार करने हेतु मंगलवार को बांका जिला से भाजपा नेताओं की एक टोली झारखंड रवाना हुई. भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का दल देवघर पहुंच कर बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद से मिले और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में […]
बांका/कटोरिया. झारखंड में विधानसभा चुनाव में प्रचार करने हेतु मंगलवार को बांका जिला से भाजपा नेताओं की एक टोली झारखंड रवाना हुई. भाजपा क्रीड़ा मंच के प्रदेश महामंत्री मनोज यादव के नेतृत्व में भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं का दल देवघर पहुंच कर बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष लाल बाबू प्रसाद से मिले और अलग-अलग विधानसभा क्षेत्र में प्रचार हेतु प्रभार ग्रहण किया. झारखंड रवाना होने वाले नेताओं में जिला महामंत्री हरेकृष्ण पांडेय, जिला मंत्री सुंदर बेसरा, माइकल हांसदा, बेलहर प्रखंड अध्यक्ष कृष्ण कुमार पंडित, चंद्रमोहन पांडेय, रजत सिंहा, रंजीत यादव, विक्की कुमार आदि शामिल हैं. क्रीड़ा मंच के महामंत्री श्री यादव ने झारखंड सीमा के भाजपा कार्यकर्ताओं से भी भाजपा उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार कार्य में सहयोग करने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










