एसएमएस पर मिलेगा पीड़ित का पता
* उत्तराखंड की तबाही में मदद के लिए सोशल साइट्स व संचार तंत्र भी आया आगेबांका : चारो धाम एवं उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा से तबाही ने लाखों लोगों को हिला कर रख दिया है. लोग अभी भी भीड़ में अपनों को तलाश रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए अब सोशल साइट […]
* उत्तराखंड की तबाही में मदद के लिए सोशल साइट्स व संचार तंत्र भी आया आगे
बांका : चारो धाम एवं उत्तराखंड में आयी प्राकृतिक आपदा से तबाही ने लाखों लोगों को हिला कर रख दिया है. लोग अभी भी भीड़ में अपनों को तलाश रहे हैं.
इस समस्या के समाधान के लिए अब सोशल साइट और संचार माध्यम सामने आया है. तरह-तरह के उपाय के तहत वो मदद करना चाह रहे हैं. फेसबुक और समाचार पत्र चैनल के माध्यम से भी लोग अपनों को तलाश रहे है. वहीं तमाम मोबाइल कंपनियां भी मोबाइल उपभोक्ताओं को संदेश देकर हेल्प लाइन नंबर जारी कर रही है.
वहीं बीएसएनएल की मोबाइल नेटवर्क कंपनी ने तो अनूठी पहल की है. उनके अनुसार मध्य उत्तराखंड कस्टमर 1503 पर और अन्य 919412024365 पर डायल कर सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक इसका लाभ उठा सकते हैं. कॉल करने वाले को अपना निजी मोबाइल नंबर देकर पीड़ित व्यक्ति के संबंध में जानकारी तथा अंतिम ज्ञात पता एसएमएस पर देना होगा, जिसके बाद बीएसएनएल आपको लापता व्यक्ति के अंतिम पता से अवगत करा कर मदद करेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










