कई कार्यकर्ता मिले पूर्व सीएम से तो कई के हाथ लगी निराशा
फोटो: 19 बांका 14: परिसदन के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड बांका . सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जैसे ही विजय नगर स्थित परिसदन पहुंचा, वैसे ही पूरे परिसदन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर एसपी डॉ सत्य प्रकाश व डीएम साकेत कुमार खुद […]
फोटो: 19 बांका 14: परिसदन के बाहर तैनात सुरक्षा गार्ड बांका . सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला जैसे ही विजय नगर स्थित परिसदन पहुंचा, वैसे ही पूरे परिसदन को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. पूर्व सीएम की सुरक्षा को लेकर एसपी डॉ सत्य प्रकाश व डीएम साकेत कुमार खुद ही तैनात देखे गये. जबकि उनसे मिलने वालों की भीड़ भी परिसदन के बाहर देखी गयी. लेकिन कुछ कार्यकर्ता परिसदन में दाखिल हो पाये तो कई बाहर ही रह गये. जिसे सुरक्षा कारणों से सीएम के निजी सुरक्षा गार्ड ने रोक दिया. उनके पहुंचने के रास्ते पर हर जगह पुलिस की कड़ी पहरेदारी देखी गयी. वहीं सीएम से मिलने देर शाम बेलहर विधायक अपने कुछ समर्थकों के साथ अंदर जा रहे थे कि, वो तो अंदर चले गये लेकिन उनके समर्थकों को बाहर ही संतोष करना पड़ा. जबकि सूबे के पर्यटन मंत्री जावेद इकबाल अंसारी, जदयू जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मंडल, रितेश चौधरी, अभिषेक गौरव सहित अन्य जदयू के कुछ जाने माने नेता परिसदन के अंदर ही थे. लेकिन पर्यटन मंत्री के कुछ खासम खास लोग बाहर ही चहलकदमी करते देखे गये. परिसदन के आसपास सौ मीटर के दायरे में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. जिससे परिंदा भी पर ना मार पाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










