गोली बारी के बाद भी मामला नहीं हो रहा शांत

Updated:
विज्ञापन

बांका . प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा गांव के समीप चांदन नदी बालू घाट पर मंगलवार की देर शाम हुई गोलीबारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ककना-मंझियारा गांव के बीच बालू घाट पर मजदूरी द्वारा काम करने का बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू […]

विज्ञापन

बांका . प्रखंड क्षेत्र के मंझियारा गांव के समीप चांदन नदी बालू घाट पर मंगलवार की देर शाम हुई गोलीबारी के बाद भी मामला शांत नहीं हुआ है. ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार ककना-मंझियारा गांव के बीच बालू घाट पर मजदूरी द्वारा काम करने का बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हुई. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में वर्चस्व दिखते हुए फायरिंग होने लगा. मंगलवार के देर शाम घाट पर दोनों गांव के लोग के बीच कहा सुनी होने लगी. बात नहीं बनने पर गोली बारी शुरू हों गयी. करीब 12 राउंड गोलियां चली है जिसमें कई बम भी चलाये गये यह देर रात तक जारी रहा. धमाके की आवाज सुन कर घाट पर लगी वाहन छोड़ कर चालक फरार हो गये जिसमें खड़ी वाहन पर भी कई बम चलाया गया. बम से वाहन क्षतिग्रस्त होने की सूचना मिली है. गोलीबारी की खबर पुलिस को मिलते ही बांका पुलिस घाट पर पहुंच कर दो पक्ष के लोगों को शांत किया लेकिन यह मामला शांत होने का नाम नहीं लिया है. बुधवार को इसी बात की चर्चा आसपास के गांवों में होती रहीं धमाकों की आवाज सुन कर बगल गांव के ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. बालू घाट के मुंशी मंटू यादव द्वारा थाने में आवेदन देकर मंझियारा गांव के सुशील यादव, कुलो यादव, विपिन यादव, लक्ष्मण मंडल सहित 15 अज्ञात व्यक्ति पर चालक को बंधक बना कर रुपये छीनने को आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने का गुहार लगाया है.वहीं घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने जिंदा बम को भी बरामद किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन