आजादी के छह दशक बाद भी गांव में नहीं है बिजली व सड़क

Updated:
विज्ञापन

चांदन . प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कसवा वोसिला टोला में धबौना में विगत तीन साल से ट्रांसफारमर जलने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. उक्त गांव में महादलित समुदाय के लोगों की संख्या अधिक रहने के बावजूद आज तक यह गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. ग्रामीण गाजो तुरी, रेवल तुरी, अयोध्या तुरी, […]

विज्ञापन

चांदन . प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी कसवा वोसिला टोला में धबौना में विगत तीन साल से ट्रांसफारमर जलने से पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. उक्त गांव में महादलित समुदाय के लोगों की संख्या अधिक रहने के बावजूद आज तक यह गांव अंधेरे में डूबा हुआ है. ग्रामीण गाजो तुरी, रेवल तुरी, अयोध्या तुरी, परशुराम तुरी, नरेश तुरी, सुरेश तुरी, राजेंद्र तुरी, लालू तुरी, रवि यादव, रघुनंदन यादव, गयानंद यादव, रीतो यादव, पवन कुमार यादव सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि तीन साल से पूरा गांव अंधेरे की चपेट में है. साथ ही ग्रामीणों ने बताया कि देश आजादी के छह दशक हो जाने के बाद भी आज तक गांव तक संपर्क पथ नहीं हो पाया है. जबकि मुख्य पथ से गांव की दूरी मात्र डेढ़ किलोमीटर है. ग्रामीणों ने बताया कि यह दुर्भाग्य की बात है की आज तक गांव के लोग विकास के लिए तरस रहे है. ग्रामीणों ने बताया कि विभाग को ट्रांसफारमर लगाने की बात कई बार आवेदन देकर कहा गया, लेकिन विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठी है. जबकि स्थानीय जनप्रतिनिधि को भी गांव की समस्या से अवगत कराया गया है. लेकिन उन्होंने आज तक इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन