पानी की तलाश में निकल जाता है समय, पढ़ाई चौपट
-अव्यवस्था . छह साल से चापाकल विहीन है प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर- पानी पीने के लिए सड़क किनारे जमा होते हैं स्कूली बच्चे- शौचालय रहने के बावजूद पानी के अभाव में शौच के लिए जाना पड़ता है नदी किनारे- कई बार विभाग को दिया गया आवेदन पर कोई कार्रवाई नहींप्रतिनिधि, बांकासरकार द्वारा शिक्षा पर सबसे […]
-अव्यवस्था . छह साल से चापाकल विहीन है प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर- पानी पीने के लिए सड़क किनारे जमा होते हैं स्कूली बच्चे- शौचालय रहने के बावजूद पानी के अभाव में शौच के लिए जाना पड़ता है नदी किनारे- कई बार विभाग को दिया गया आवेदन पर कोई कार्रवाई नहींप्रतिनिधि, बांकासरकार द्वारा शिक्षा पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, लेकिन यह प्रयास बेकार साबित होते दिख रहा है. मुख्यालय से महज दो किलोमीटर दूर वार्ड नंबर 5 प्रोन्नत मध्य विद्यालय सैजपुर में इसका खुलासा साफ देखने को मिल रहा है. विद्यालय में 6 साल से चापाकल उपलब्ध नहीं है. इससे विद्यालय के 326 छात्र-छात्राओं को पानी पीने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है. नतीजतन, बच्चों का सारा समय पानी की तलाश में ही निकल जाता है. इससे उनकी पढ़ाई नहीं हो पाती है. इस विद्यालय में संकुल केंद्र भी चलता है, लेकिन विद्यालय में पानी का घोर अभाव है. विद्यालय में चापाकल फेल पड़ा है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक शंकर हरिजन ने बताया कि विभाग को कई बार लिखित रूप से इसकी सूचना दी गयी है, लेकिन अब तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है. वहीं ग्रामीणों का कहना है कि मध्याह्न भोजन के बाद विद्यालय के सभी छोटे-बड़े बच्चे सड़क किनारे स्थित चापाकल पर पानी पीने आते है. अगर विद्यालय के बच्चे के साथ सड़क पर किसी तरह की दुर्घटना होती है तो उसका जिम्मेवार प्रशासन होगा. क्या कहते है पदाधिकारी इस संबंध में डीपीओ स्थापना मो. अहसन से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन को रिसीव करना मुनासिब नहीं समझा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










