कांग्रेसियों ने धूमधाम से मनाया जयंती समारोह

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 19 बांका 15: गांधी आश्रम में माल्यार्पण करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, बांकाशहर के बाबूटोला स्थित गांधी आश्रम में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 97 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने की. श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि […]

विज्ञापन

फोटो: 19 बांका 15: गांधी आश्रम में माल्यार्पण करते कांग्रेसी प्रतिनिधि, बांकाशहर के बाबूटोला स्थित गांधी आश्रम में देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्व इंदिरा गांधी की 97 वीं जयंती समारोह पूर्वक मनायी गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के सदस्यता प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने की. श्री सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि स्व: गांधी के गरीबों के हित में कई कार्य किये. हरित क्रांति का नारा उन्होंने ने ही दिया, जिससे देश अनाज के मामले में आत्मनिर्भर हो सके. श्वेत क्रांति के माध्यम से देश के किसानों के लिए आय अर्जित करने का जरिया बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत श्रद्धांजलि अर्पित कर की गयी. वहीं स्व इंदिरा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया. इस मौके पर आशुतोष कुमार सिंह आशू, कमलाकांत झा, महेश मिश्रा, लक्ष्मण प्रसाद सिंह, सुरेश यादव, विनय कापरी, नारायण सिंह, अजय कुमार सिंह, राघवेंद्र कुमार सिंह, संजय झा, सत्यनारायण पासवान, रतन यादव, राहुल प्रताप, निकेश कुमार सिंह, नवनीत कुमार, बंटी कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, रोहित राज, फैजान मलिक, रिकी राज सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन