अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव का हुआ चुनाव

Updated:
विज्ञापन

फोटो 16 बांका : 3 से 6 तक चुने गये प्रत्याशी की तसवीर प्रतिनिधि, बांकाबिहार पुलिस एसोसिएशन जिला इकाई बांका में रिक्त पड़े पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद का चुनाव रविवार को टाउन थाना परिसर में शांति पूर्ण संपन्न हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह व संयुक्त सचिव पद पर […]

विज्ञापन

फोटो 16 बांका : 3 से 6 तक चुने गये प्रत्याशी की तसवीर प्रतिनिधि, बांकाबिहार पुलिस एसोसिएशन जिला इकाई बांका में रिक्त पड़े पद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व संयुक्त सचिव पद का चुनाव रविवार को टाउन थाना परिसर में शांति पूर्ण संपन्न हुआ. इसमें अध्यक्ष पद पर टाउन थानाध्यक्ष सूर्यनाथ सिंह व संयुक्त सचिव पद पर एएसआइ मनलाल सिंह निर्विरोध चुने गये. वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी ने अपना नामांकन परचा दाखिल किया. इसमें पु अ नि धीरेंद्र कुमार को 41 विजय मत प्राप्त हुआ. वहीं इनके विरुद्ध दूसरे प्रत्याशी सुरेश सिंह को 40 मत प्राप्त हुए. चुनाव संपन्न कराने आये सैन्य पुलिस जमालपुर 9 के तीन सदस्यीय पर्यवेक्षक टीम द्वारा विजय प्रत्याशी को प्रमाण पत्र दिया गया. जिसमें अध्यक्ष पद के लिए सूर्यनाथ सिंह उपाध्यक्ष पद के लिए धीरेंद्र कुमार व संयुक्त सचिव मनलाल सिंह को प्रमाण पत्र दिया गया. इस मौके पर बाराहाट थानाध्यक्ष अजीत कुमार, पंजवारा थानाध्यक्ष राज कपुर कुशवाहा, रजौन थानाध्यक्ष शिव कुमार, बौंसी इंस्पेक्टर त्रिपुरारी सिंह थानाध्यक्ष राजनंदन कुमार, ओपी अध्यक्ष उमा शंकर कामत सहित जिले से आये थानाध्यक्ष एवं बिहार पुलिस एसोसिएशन के सदस्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन