प्रतियोगिताओं में विजयी बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 15 बीएएन 61 व 62 कन्या मध्य विद्यालय व सूईया उच्च विद्यालय में कार्यक्रमप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनबाल दिवस के मौके पर कटोरिया व चांदन प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कन्या मध्य विद्यालय कटोरिया में प्रधानाध्यापक पुरेंद्र सहाय […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 15 बीएएन 61 व 62 कन्या मध्य विद्यालय व सूईया उच्च विद्यालय में कार्यक्रमप्रतिनिधि, कटोरिया/चांदनबाल दिवस के मौके पर कटोरिया व चांदन प्रखंड के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिताओं का आयोजन कर प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया गया. कन्या मध्य विद्यालय कटोरिया में प्रधानाध्यापक पुरेंद्र सहाय के नेतृत्व में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों अल्पना, रेणु, ज्योति, वर्षा, अभिलाषा, मनीष, राजेंद्र, कन्हैया, देवव्रत सहाय, रंजीत, अमित रंजन, विकास, नंदन आदि को पुरस्कृत किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षिका इडि़त अग्रवाल, संगीता कुमारी, मीना कुमारी, टोला सेवक विनेश चौधरी, संजीव चौधरी, अभिभावक पवन शर्मा आदि ने अहम भूमिका निभायी. इधर उच्च विद्यालय सूईया-घुठिया में छात्र-छात्राओं के बीच क्विज, निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन कर मेडल व प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. विजयी प्रतिभागियों में सुमित कुमार, शिवम कुमार, अराध्या, अमरजीत, नूतन भारती, इंद्रजीत, जगदंबा रानी आदि शामिल हैं. आयोजन को सफल बनाने में प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार, शिक्षक शाहिद इकबाल, त्रिपुरारी दास, सुशांत कुमार, प्रियरंजन कुमार, दीनबंधु पाल, लालमोहन पंडित, श्यामाकांत पंडित, दिनेश कुमार दास आदि ने सराहनीय योगदान किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन