बाल संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

फोटो: 14 बांका 18: कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम व अन्य बांका . शहर के पुलिस लाइन स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत शुभारंभ दीप जला कर जिलाधिकारी साकेत कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने उपस्थित अभिभावक व बच्चों को संबोधित करते हुए […]

विज्ञापन

फोटो: 14 बांका 18: कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम व अन्य बांका . शहर के पुलिस लाइन स्थित अभ्यास मध्य विद्यालय में बाल संरक्षण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका विधिवत शुभारंभ दीप जला कर जिलाधिकारी साकेत कुमार ने किया. मौके पर श्री कुमार ने उपस्थित अभिभावक व बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि अभी के समय में बच्चों पर अभिभावक विशेष ध्यान रखें, तो उनका जीवन बेहतर हो सकता है. इस मौके पर कई अन्य कार्यक्रम भी आयोजित की गयी थी. कार्यक्रम में बाल अधिकार, पाक्सो एक्ट, बाल संरक्षण व बाल संरक्षण इकाई के अंतर्गत परवरिश योजना व अंतरजातीय विवाह योजना पर अभिभाषण दिया गया. साथ ही इसके प्रचार प्रसार पर विशेष बल देने को कहा गया. इस मौके पर अभ्यास मध्य विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम, 100-400 मीटर दौड़, कब्ड्डी, वालीबाल, हाई जंप, लांग जंप सहित चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें सभी प्रतिभागी को पुरस्कृत भी किया गया. कार्यक्रम में ओएसडी डीपी शाही, डीपीओ स्थापना (शिक्षा) मो अहसन, सहायक निदेशक बाल संरक्षण आशुतोष कुमार, बाल संरक्षण इकाई बांका के बबलू कुमार, अमित कुमार चौधरी, केशव मंडल, नितेश कुमार, डायट के प्राचार्य जयकांत पासवान, निदेशक सामाजिक सुरक्षा कोषांग कुमार सत्यकाम, जिला अल्पसंख्यक पदाधिकारी राघवेंद्र कुमार दीपक व स्कूल के प्रधानाचार्य ब्रहमदेव मंडल, जिला खेल समन्वयक रामकिशोर सिंह उपस्थित थे. वहीं पूरे कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षक संतोष रजक ने किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक मंजेश कुमार, शहबाज आलम, सीता राम यादव सहित अन्य ने सराहनीय भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन