मतदाता सूची में नाम दर्ज के लिए निकली जागरूकता रैली

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 14 बीएएन 61 रैली रवाना करते बीडीओप्रतिनिधि, कटोरियाराज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. बीडीओ रामपुकार यादव ने रैली को रवाना करने के दौरान ‘मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें, फोटो युक्त पहचान पत्र पायें’ का […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 14 बीएएन 61 रैली रवाना करते बीडीओप्रतिनिधि, कटोरियाराज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी. बीडीओ रामपुकार यादव ने रैली को रवाना करने के दौरान ‘मतदाता सूची में नाम दर्ज करायें, फोटो युक्त पहचान पत्र पायें’ का नारा देते हुए बताया कि 1 नवंबर से 1 दिसंबर 2014 तक मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम चल रहा है. इसमें 1 जनवरी 2015 को 18 वर्ष की उम्र पूरी कर रहे युवाओं को अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु संबंधित बीएलओ से संपर्क कर फार्म भर कर जमा देना है. मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु प्रपत्र 6, नाम हटाने के लिए प्रपत्र 7 व नाम या पता में सुधार हेतु प्रपत्र 8 भरा जायेगा. बीडीओ ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि एक वोट की भी कीमत होती है. ऐसे में युवाओं व व्यस्क मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिये. इससे भारत के स्वच्छ लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित होने के साथ ही नागरिकता को भी साबित करने का मौका मिलता है. इसके बाद बीडीओ ने सभा भवन में वरीय प्रेरक, टोला सेवक, विकास मित्र, आवास सहायक एवं प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक कर अपने स्तर से भी मतदाताओं को जागरूक करने का निर्देश दिया. जागरूकता रैली को सफल बनाने में प्रखंड ग्राम पंचायत पदाधिकारी नवीन कुमार जमुआर, श्याम यादव, प्रखंडकर्मी उमेश साह, बाल्मिकी, लड्डू, विकास मित्र सुनील कुमार, पप्पू दास, वरीय प्रेरक मणिकांत राय, परशुराम ठाकुर, राजेश यादव, वंदना कुमारी, कपिलदेव यादव, शशिकांत, दिनकर, टोला सेवक प्रमोद कुमार, दिनेश कुमार आदि ने अहम भूमिका निभायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन