प्रदर्शनकारियों ने टायर जला कर किया हंगामा

Updated:
विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 12 बीएएन 60 व 61 जाम के दौरान नारेबाजी करते लोग व तैनात पुलिसकर्मी-एक बार जाम खुलने बाद फिर दोबारा किया यातायात बाधित-जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समझाने के बाद शांत हुए ग्रामीणप्रतिनिधि, कटोरियासूईया ओपी क्षेत्र के बोंड़ा गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में […]

विज्ञापन

फोटो है : फोटो संख्या 12 बीएएन 60 व 61 जाम के दौरान नारेबाजी करते लोग व तैनात पुलिसकर्मी-एक बार जाम खुलने बाद फिर दोबारा किया यातायात बाधित-जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के समझाने के बाद शांत हुए ग्रामीणप्रतिनिधि, कटोरियासूईया ओपी क्षेत्र के बोंड़ा गांव में बुधवार की दोपहर जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट मामले में शाम ढलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर टायर जला कर खूब हंगामा किया. इसके बाद कटोरिया के पूर्व विधायक राजकिशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव, पूर्व मुखिया नारायण यादव, मुखिया ब्रम्हानंद दास, पूर्व मुखिया शंभु यादव, पूर्व उपप्रमुख दिनेश सिंह, कमरूद्यीन अंसारी, मुकेश भारती आदि ने पुलिस पदाधिकारियों व लोगों के बीच वार्ता करायी. मोबाइल पर एसपी डॉ सत्यप्रकाश ने दोषियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया. इसके बाद शाम करीब साढ़े छह बजे जाम टूट भी गया. लेकिन इसके तुरंत बाद जाम करने वाले पुन: भड़क उठे और फिर सड़क जाम कर दिया. इस दौरान जाम में फंसे एक बस में भी तोड़-फोड़ का प्रयास किया गया. इस बीच एसडीपीओ शशिशंकर कुमार, इंस्पेक्टर मुकेश्वर प्रसाद, कटोरिया बीडीओ रामपुकार यादव, चांदन बीडीओ श्याम कुमार भी सूईया चौक पहुंचे. सभी अधिकारियों ने सामूहिक प्रयास से लोगों को दुबारा समझा-बुझा कर शाम करीब सवा सात बजे सड़क जाम हटवा कर यातायात बहाल करवाया. जाम के दौरान फंसे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. जानकारी के अनुसार बोंड़ गांव में कैलाश यादव द्वारा बनाये गये घर व झोपड़ी को बगल के इस्लाम अंसारी व अन्य लोगों द्वारा उजाड़ने के प्रयास के कारण मारपीट व झड़प हुई. इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन