17 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

Updated:
विज्ञापन
17 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-बेलारी गांव की सड़क से 17 लीटर महुआ देसी शराब पुलिस ने बरामद की, हालांकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहा.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर-बेलारी गांव की सड़क से 17 लीटर महुआ देसी शराब पुलिस ने बरामद की, हालांकि तस्कर फरार होने में कामयाब रहा. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार द्वारा बताया गया कि गुप्त सूचना मिली कि खेसर-शंभुगंज सड़क से देसी शराब की खेप लेकर एक तस्कर जा रहा है. सूचना मिलने पर पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल को भेजा गया, जहां तस्कर दूर से प्रतापपुर गांव में पुलिस गाड़ी को देखकर बेलारी गांव की सड़क की तरफ भाग निकला और थैले में रखे शराब को सड़क पर ही फेंक कर फरार हो गया. वहीं पुलिस द्वारा बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया. पुनि सह थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया कि फरार तस्कर का पता लगाया जा रहा है. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन