ePaper

तीस सामाजिक योद्धा होंगे सम्मानित

Updated at : 21 Nov 2019 8:00 AM (IST)
विज्ञापन
तीस सामाजिक योद्धा होंगे सम्मानित

बांका/कटोरिया : ‘गंगा बचाओ अभियान’ के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर को टाउन हॉल बांका में सामाजिक योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जिले के कुल तीस सामाजिक योद्धाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जायेगा. गंगा बचाओ अभियान के विकास चंद्र गुड्डु बाबा ने बताया कि सामाजिक योद्धा सम्मान […]

विज्ञापन

बांका/कटोरिया : ‘गंगा बचाओ अभियान’ के तत्वावधान में आगामी 24 नवंबर को टाउन हॉल बांका में सामाजिक योद्धा सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें जिले के कुल तीस सामाजिक योद्धाओं को मुख्य अतिथियों के हाथों सम्मानित किया जायेगा. गंगा बचाओ अभियान के विकास चंद्र गुड्डु बाबा ने बताया कि सामाजिक योद्धा सम्मान का उद्देश्य गांव स्तर पर जाकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में नि:स्वार्थ भाव से मानवता के रक्षार्थ कार्य करने वाले ऐसे सारे लोग जो गुमनाम होकर भी समाज हित में अपना अनवरत योगदान दे रहे हैं.

उन्हें तलाश कर पहचान देना एवं उनकी सेवा भाव का लाभ ग्रामीण स्तर से उठाकर राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर देशहित में पहुंचाना है.
आयोजक कमेटी द्वारा चयनित सामाजिक योद्धाओं में अजीत सिंह, संजय झा, श्रीप्रसाद यादव, श्रीनारायण शलील शर्मा, विजय सनात, खुशबू कुमार, विनोद कुमार सिंह, दीपक चौधरी, सुभाष कुमार सिंह, संदीप कुमार, बमजीत सिंह राणा, सोनू सुमन, विभास यादव, प्रभाकर कापरी, रितेश झा, सन्नी कुमार, प्रफुल्ल कुमार, शिवपूजन कुमार, सतीश कुमार झा, सोनू चौधरी, फकरे आलम, एमएन तिकरी,अंचित वत्स, कुमुद रंजन राव, रामबालक शर्मा, कुमार आनंद झा, मुन्ना बिहारी, चिरंजीव कुमार सिंह, सुधीर कुमार सिंह व अशोक कुमार शामिल हैं.
आयोजन को सफल बनाने में विकास चंद्र गुड्डु बाबा, अंजू रोमा, रोशन सिंह राठौर, मयंक मधुकर, लाली शर्मा, जिया गर्ग आदि अहम भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम को लेकर आगामी 22 नवंबर को गंगा बचाओ अभियान के विकास चंद्र गुड्डु बाबा प्रेस कांफ्रेंस भी करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन