हाइवा ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत, पति गंभीर

Updated:
विज्ञापन
हाइवा ने बाइक सवार दंपती को कुचला, महिला की मौत, पति गंभीर

शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि महिला की पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है.

विज्ञापन

यातायात थाना में हाइवा मालिक व चालक के विरुद्ध हुआ मामला दर्ज

बांका. शहर के शास्त्री चौक पर शनिवार की दोपहर तेज रफ्तार हाइवा के चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गयी, जबकि महिला की पति भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया है. बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण का मटेरियल को लेकर एक हाइवा तेज रफ्तार में शहर से ढाका मोड़ की ओर जा रहा था. इसी बीच बाराहाट थाना क्षेत्र के बिरनिगड़िया पथरा गांव निवासी योगेंद्र पंडित अपने बाइक पर पत्नी अनिता देवी को लेकर बांका कचहरी से तारीख कर घर लौट रहा था. जिसे हाइवा ने पीछे से टक्कर मार दिया. टक्कर इतना तेज था कि बाइक चालक बीच सड़क पर फेंका गया और हाइवा का अगला चक्का महिला के सिर को कुचलते हुए निकल गया, जबकि बाइक चला रहे योगेंद्र पंडित का एक हाथ भी चक्का के चपेट में आ गया और टूट गया. घटना के बाद हाइवा चालक ने अपनी गाड़ी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया. उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. जबकि जख्मी पति को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती किया गया.

-घटना के बाद चौक पर लगी भीड़

हाइवा के टक्कर लगने के बाद मौके पर स्थानीय लोग व राहगीरों की भीड़ जमा हो गयी. साथ ही देखते ही देखते बांका-ढाका मोड़ मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. कई वाहन चालक तो रास्ता को बदल कर एमआरडी स्कूल होते हुए चांदन नदी तट पर आते-जाते दिखे. वहीं सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष सुधीर कुमार, यातायात डीएसपी निरज कुमार सहित पुलिस बल चौक पर पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम को हटाया. वहीं धक्का मारने वाले हाइवा को जब्त करते हुए थाना ले गया. जहां आगे की कार्यवाही की जा रही है.

यातायात थाना में दर्ज हुई प्राथमिकी

घटना के बाद यातायात पुलिस पदाधिकारी ने हाइवा को जब्त करते हुए थाना ले गया. साथ ही शव का सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम होने के बाद उनके परिजनों को शव सौंप दिया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है. मृतका के गांव में भी मातम का माहौल है. वहीं यातायात थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार ने बताया मृतका अनिता देवी के पति योगेंद्र पंडित के बयान पर थाना में हाइवा मालिक व चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन