जीविका दीदियों के घर में शौचालय नहीं, पर फैला रहीं जागरूकता

बांका : 2018 तक जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान घोषित है. शौचालय निर्माण जल्द पूर्ण करने के लिए इस योजना से जीविका संगठन को भी जोड़ा गया. जीविका को बौंसी व चांदन प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान के साथ शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था. जिसके तहत प्राथमिकता के तौर पर […]
बांका : 2018 तक जिले को खुले में शौचमुक्त बनाने का अभियान घोषित है. शौचालय निर्माण जल्द पूर्ण करने के लिए इस योजना से जीविका संगठन को भी जोड़ा गया. जीविका को बौंसी व चांदन प्रखंड क्षेत्र में जागरूकता अभियान के साथ शौचालय निर्माण का लक्ष्य दिया गया था. जिसके तहत प्राथमिकता के तौर पर सभी चिह्नित जीविका दीदियों के घर में शत प्रतिशत शौचालय निर्माण की बात कही गयी थी. परंतु मौजूदा स्थिति को देखें तो 2018 में लक्ष्य पूर्ति टेढ़ी खीर नजर आ रही है.
जीविका के मुताबिक बौंसी व चांदन प्रखंड में जीविका के 35460 घर चिह्नित हैं. जबकि इसमें से मात्र 9599 घर में ही शौचालय मौजूद हैं. जीविका ने कितनी संख्या में शौचालय का निर्माण कराया है उसका कोई अता-पता नहीं है. जीविका की ऐसी स्थिति देख इससे जुड़े अन्य सरकारी एजेंसी की बात करनी बेमानी है. ज्ञात हो कि जीविका संगठन को मूल कर्तव्य जागरूकता के साथ सरकारी योजनाओं का समुचित क्रियान्वयन ही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




