दक्षिणी बारणे पैक्स अध्यक्ष पद पर हेमराज यादव हुए निर्वाचित

मारपीट की प्राथमिकी दर्ज
-निकटतम प्रत्याशी अभिमन्यु वर्णवाल को 118 मतों से किया पराजित फोटो 20 बीएएन 107 समर्थकों के साथ हेमराज यादव चांदन. प्रखंड क्षेत्र के दक्षिणी बारणे पैक्स चुनाव में अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी हेमराज यादव ने अपने निकटतम प्रत्याशी अभिमन्यु वर्णवाल को 118 मतों से पराजित कर दिया. उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अजेश कुमार ने बताया कि दक्षिणी बारणे पैक्स चुनाव के लिए 905 वोट लोगों ने मताधिकार का प्रयोग कियां. देर शाम हुई मतगणना मे अध्यक्ष पद के लिए हेमराज यादव को 481 एवं अभिमन्यु वर्णवाल को 363 मत पड़े. जबकि 61 मत रद्द हुआ. मतगणना का कार्य सम्पन्न होने के बाद विजयी प्रत्याशी को निर्वाचन प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया. फिर नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष हेमराज यादव को उनके समर्थकों ने गुलाल लगाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




