राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांका की तीन बेटियां चयनित

Published at :03 Jan 2018 4:02 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बांका की तीन बेटियां चयनित

दो से सात जनवरी तक मध्य प्रदेश के खंडवा में होगा खेल बांका : दो से सात जनवरी तक मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बांका के तीन बालिका खिलाड़ियों का चयन कैमूर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कैमूर में विगत 23 से 25 […]

विज्ञापन

दो से सात जनवरी तक मध्य प्रदेश के खंडवा में

होगा खेल
बांका : दो से सात जनवरी तक मध्य प्रदेश के खंडवा में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय यूथ वॉलीबॉल चैंपियनशिप में बांका के तीन बालिका खिलाड़ियों का चयन कैमूर में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में हुआ है. राज्यस्तरीय प्रतियोगिता कैमूर में विगत 23 से 25 दिसंबर को आयोजित हुई थी. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इनका चयन किया गया. जिनमें रश्मि कुमारी, रजनी कुमारी व ब्युटी कुमारी शामिल हैं. गौरतलब हो कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में बांका की बालिका टीम विजयी हुई थी.
इनके राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता में चयन होने पर जिला खेल संघ के मनोज यादव, शिवनारायण झा, राजीव कुमार सिंह, विष्णु चक्रवर्ती, सुबोध झा, विश्वजीत सिंह, उपेंद्र सिंह यादव, चंदन कुमार, संतोष कुमार, निलेश सिंह सहित अन्य खेल प्रेमियों ने चयनित खिलाड़ी को शुभकामनाएं दी है. इस आशय की जानकारी जिला खेल संयोजक सह वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रदीप कुमार ने दी है.
घर बनाने के लिए लाभुकों को मिलेंगे एक किस्त में 40 हजार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन