घर बनाने के लिए लाभुकों को मिलेंगे एक किस्त में 40 हजार

बांका : प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में किस्त भुगतान की प्रक्रिया में तब्दीली की गयी है़ अब लाभुक को 40 हजार की दर से तीन किस्तों में आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली एक लाख 20 हजार की राशि भुगतान कर दी जायेगी़ इस संबंध में राज्य से जिला को दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुका […]
बांका : प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना में किस्त भुगतान की प्रक्रिया में तब्दीली की गयी है़ अब लाभुक को 40 हजार की दर से तीन किस्तों में आवास निर्माण के लिए दी जाने वाली एक लाख 20 हजार की राशि भुगतान कर दी जायेगी़ इस संबंध में राज्य से जिला को दिशा-निर्देश प्राप्त हो चुका है़ जिले से सभी प्रखंड व आवास सहायकों को इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है.
ताकि नये मापदंड के मुताबिक लाभुक को राशि का भुगतान हो सके़ जानकारी के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2017-18 में तय लक्ष्य की पूर्ति इस तय किस्त के अनुसार करने की योजना है़ विभागीय जानकारी के अनुसार आवास की स्वीकृति मिलते ही लाभुक को प्रथम किस्त के रुप में 40हजार रुपये खाते में भेज दी जायेगी़ ज्ञात हो कि इससे पूर्व तीन किस्त में ही राशि दी जाती थी़, परंतु सभी किस्तों में असमानताएं थी़ पूर्व में पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये दिये जाते थे़ जबकि द्वितीय में 40 व तृतीय किस्त के रूप में 30 हजार राशि का भुगतान होता था़ परंतु अब 40-40 हजार रुपये तीन किस्त में लाभूक को भुगतान कर दिया जायेगा़
ज्ञात हो कि किस्त भुगतान प्रक्रिया को आवास निर्माण की वृद्धि व आवश्यक बदलाव के लिए बनाया गया है़ जबकि आवास निर्माण में जिला की गति काफी धीमी है़ आवंटन के बावजूद कई लाभुकों ने आवास को पूर्ण नहीं किया है़ वित्तीय वर्ष 2017-18 में भी 17 हजार 116 के करीब आवास निर्माण का लक्ष्य है़ एक अप्रैल को वित्तीय वर्ष 2018-19 का नया लक्ष्य भी मिलने की संभावना है. लिहाजा, इस बार कुछ बदलाव के साथ सघन निरीक्षण की भी कार्रवाई की तय मानी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




