एक सप्ताह से एटीएम में नकदी की किल्लत, परेशान हैं लोग

Published at :20 Dec 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
एक सप्ताह से एटीएम में नकदी की किल्लत, परेशान हैं लोग

बांका : नकदी की किल्लत ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. करीब एक सप्ताह से ज्यादातर एटीएम की हालत पस्त पड़ी है. नतीजतन, ग्राहक एटीएम-दर-एटीएम घूमकर बिन पैसे के वापस घर पहुंच रहे हैं. जबकि नकदी की क्राइसेज को कम करने के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से पहल भी नदारत है. जानकारी […]

विज्ञापन

बांका : नकदी की किल्लत ने आम लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है. करीब एक सप्ताह से ज्यादातर एटीएम की हालत पस्त पड़ी है. नतीजतन, ग्राहक एटीएम-दर-एटीएम घूमकर बिन पैसे के वापस घर पहुंच रहे हैं. जबकि नकदी की क्राइसेज को कम करने के लिए बैंक प्रबंधन की ओर से पहल भी नदारत है. जानकारी के मुताबिक एसबीआई के एटीमए अधिक संख्या में निरर्थक साबित हो रहे हैं. शनिवार एटीएम में नकदी की किल्लत ज्यादा बढ़ गयी है. लोगों को आर्थकि कमी की वजह से कई छोटी-बड़ी समस्याओं से एक दो चार होना पड़ा रहा है. विपरित स्थिति में महेंद्र टॉकीज के समीप एसबीआई का एटीएम भी किसी काम का नहीं साबित हो रहा है.

कटोरिया रोड में चंदन टॉकीज समीप भी एटीएम खाली पड़ा है. इसके इद्र-गिद्र पंजाब नेशनल, बैंक ऑफ इंडिया व केनरा बैंक के एटीएम से भी पैसा नहीं निकल रहा है. आजाद चौक पर स्थापित एटीएम भी उपयोगी साबित नहीं हो रहा है. जबकि इसके अलावा आधा दर्जन से अधिक एटीएम बंद पड़ा हुआ है. जबकि संबंधित अधिकारी की मानें तो नकदी की कोई किल्लत नहीं है, तकनीकी खराब की वजह से समस्या खड़ी हुई होगी. जबकि आम ग्राहकों की मानें तो ऐसी स्थिति प्राय: बनी रहती है. ज्ञात हो कि जिले भर में 22 से अधिक एटीएम स्थापित किये गये हैं. जिसमें से करीब आधा संख्या एटीएम बेकार ही साबित होते हैं.

ग्रामीण इलाके में एटीएम का और भी बुरा हाल : बैंकिंग सुविधा को सुदृढ़ करने के लिए जिला मुख्यालय के अलावा प्रखंड मुखयालय व ग्रामीण क्षेत्र में भी एटीएम स्थापित किए गए हैं. परंतु ज्यादातर एटीएम में नकदी की किल्लत सामने आती रहती है. इस दिशा में भी कोई पहल नहीं होता दिख रहा है. एटीएम से नकदी प्राप्त नहीं होने की सूरत में ग्रामीण ग्राहक खासतौर से परेशान हैं.
नकदी की कमी नहीं
नकदी की कमी नहीं है. तकनीकी समस्या हो सकती है. इसकी जांच कर पहल की जायेगी. एटीएम में ग्राहक को नकदी की प्राप्ति हो इसके लिए समुचित व्यवस्था की गयी है. अगर कहीं एटीएम में गड़बड़ी है तो ठीक कराया जायेगा.
अनुपम कुमार, एलडीएम
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन