शादी का दे रहा था दबाव, परेशान छात्रा पहुंची थाना
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :20 Dec 2017 3:45 AM (IST)
विज्ञापन

रिश्ते की भाभी के भाई पर छात्रा ने लगाया आरोप जांच के बाद होगी कार्रवाई बांका : बौंसी प्रखंड क्षेत्र के बंधुवाकुरावा की एक नाबालिग छात्रा ने रिश्ते में अपने भाभी के भाई पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व फेसबुक पर फोटो अपलोड कर गंदा कॉमेंट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को महिला […]
विज्ञापन
रिश्ते की भाभी के भाई पर छात्रा ने लगाया आरोप
जांच के बाद होगी कार्रवाई
बांका : बौंसी प्रखंड क्षेत्र के बंधुवाकुरावा की एक नाबालिग छात्रा ने रिश्ते में अपने भाभी के भाई पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने व फेसबुक पर फोटो अपलोड कर गंदा कॉमेंट करने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को महिला थाना में एक आवेदन दिया है. थाना में दिये गये आवेदन में छात्रा ने कहा है कि गोड्डा झारखंड के डुमरिया गांव निवासी चंदन कुमार मांझी एक वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में मेरे घर पर आया था. जहां उसने अपने मोबाइल में मेरा फोटो खींच लिया था. शादी से लौटने के बाद उक्त मनचला मेरे मोबाइल पर फोन कर शादी करने का दवाब बनाने लगा. इसका विरोध करने पर उसने अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा कि हरहाल में शादी मुझसे ही करने होगी नहीं तो पूरे परिवार को तबाह व बर्बाद कर देंगे.
शादी से इनकार करने के बाद मनचले ने मेरा फोटो सोशल मिडिया पर अपलोड कर अभद्र कॉमेंट करता था. साथ ही स्कूल जाने के दौरान भी कुछ सहयोगी के साथ मिलकर पीछा करता था और नजदीक पहुंचने पर बाइक सवार के द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करता था. इससे मैं मानसिक रूप से परेशान होने के बाद कानून के शरण में न्यायाय के लिए आयी हूं. इस संबंध में महिला थानाध्यक्ष मणि कुमारी ने बताया कि पीड़िता का आवेदन लेकर मामले की जांच की जा रही है. जांच में यदि उक्त युवक दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




