बदुआ डैम में सीआरपीएफ का स्थानीय कैंप जल्द
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :19 Dec 2017 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बोेले बदुआ डैम को भयमुक्त बनाकर पर्यटन क्षेत्र में किया जायेगा विकसित मंत्री ने जिले के सभी सिंचाई प्रमंडल अभियंता के साथ की बैठक बांका : सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बदुआ डैम को भयमुक्त बनाया जायेगा. इसकी सुंदरता […]
विज्ञापन
जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह बोेले
बदुआ डैम को भयमुक्त बनाकर पर्यटन क्षेत्र में किया जायेगा विकसित
मंत्री ने जिले के सभी सिंचाई प्रमंडल अभियंता के साथ की बैठक
बांका : सूबे के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने कहा कि बदुआ डैम को भयमुक्त बनाया जायेगा. इसकी सुंदरता व प्राकृतिक छटा को सभी विपरीत स्थिति से उबार कर सुरक्षित स्थल का रूप दिया जायेगा. ताकि यह पर्यटन क्षेत्र व पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित हो सके. इसके लिए प्रथम चरण में अस्थायी सीआरपीएफ कैंप स्थापित किया जायेगा.
इसके बाद कॉलोनी में स्थायी कैंप का निर्माण कर पर्याप्त संख्या में सीआरपीएफ के जवान तैनात किये जायेंगे, ताकि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम यहां नियमित बना रहे. इसके बाद पर्यटक यहां पहुंच कर प्रकृति की गोद में बैठकर स्वच्छ पर्यावरण का आनंद प्राप्त कर सकेंगे. मंत्री सोमवार को परिसदन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे. मौके पर सूबे के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री रामनारायण मंडल, विधायक गिरिधारी यादव, मनीष कुमार, डीएम, एसपी, विधान पार्षद मनोज यादव व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे.
मंत्री ने कहा कि सिंचाई की समस्या को लेकर आये दिन मंत्री व स्थानीय विधायक जानकारी देते रहते हैं. योजनाओं का जाल बिछाकर सभी समस्या समाप्त की जायेगी. तत्काल दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन हो चुका है. जबकि स्वीकृत पांच योजनाओं का काम जल्द ही शुरू हो जायेगा. बेलहरना डैम पुनर्स्थापना के लिए योजना की स्वीकृति अंतिम चरण में है.
डैम का पानी बर्बाद न हो इसके लिए प्राथमिकता के तौर पर लीकेज स्थान को दुरुस्त किया जा रहा है. मंत्री ने कहा कि स्वीकृत सभी योजनाओं का टेंडर चुका है. जल्द ही काम शुरू हो जायेगा. काम गुणवत्तापूर्ण व समय पर हो इसके लिए मॉनीटरिंग की भी तगड़ी व्यवस्था की गयी है. कहा कि जब योजनाओं का काम पूरा हो जायेगा तो कमोबेश सभी प्रखंड के किसान लाभान्वित होंगे. योजनाओं से करीब एक 13 हजार 680 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई सुदृढ़ हो जायेगी. मंत्री ने कहा कि सूबे की सरकार हर खेत में पानी देकर किसान के हाथ को मजबूती देने के लिए प्रयासरत है.
पानी वितरण क्षेत्र को किया जायेगा विकसित
मंत्री ने कहा कि पानी प्रबंधन व ड्रिस्टिब्यूशन प्रणाली को मजबूती देने की आवश्यकता है. इसके लिए सघन काम चल रहा है. स्वीकृत योजनाओं में इस इकाई को प्राथमिकता से लिया गया है. उद्देश्य है कि पानी की बर्बादी को बचाते हुए इसे जगह-जगह भेजने का माध्यम मजबूत किया जाये. कहा कि बदुआ के बायें केनाल में लीकेज को दुरुस्त कर दिया गया है.
परंतु निरीक्षण के दौरान दायां केनाल में लीकेज पाया गया जिसे जल्द दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है. वहीं दूसरी ओर मंत्री ने जिले के सभी सिंचाई प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि दिये गये दायित्व से भागने की अनुमति नहीं है. शिकायत के बाद सीधी कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने सिंचाई क्षमता में वृद्धि करने का निर्देश दिया. उन्होंने सिंचाई परियोजना, डैम व नहर में किसी प्रकार की कोई कठिनाई है यहां काम की जरूरत है तो उसके अनुरूप डीपीआर तैयार कर विभाग को भेजने की बात कही.
स्वीकृत योजना व प्राक्कलित राशि
योजना प्राक्कलन राशि(करोड़ में)
बदुआ जलाशय पुनर्स्थापन कार्य 23.86
शंभूगंज शाखा नहर, रजौन उप वितरणी का जीर्णोद्धार 02.57
चोदन जलाशय योजना का पुनर्स्थापन 37.11
सुखनिया वीयर एवं संबद्ध संरचनाओं का अपग्रेट 14.67
डकाइ वीयर एवं अन्य संरचना वितरण प्रणाली पुनस्थार्पन 05.54
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




