110 आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा जीर्णोद्धार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Oct 2024 12:41 AM
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला के विभिन्न प्रखंडों में 110 आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जायेगा.
बांका. जिला पदाधिकारी के निर्देश पर जिला के विभिन्न प्रखंडों में 110 आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार किया जायेगा. इसे लेकर सभी कार्यक्रम पदाधिकारी व सीडीपीओ विशेष निर्देश दिया गया है. जबकि पूर्व में भी जिला प्रशासन द्वारा 110 आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार कराया गया. जिला पदाधिकारी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण एवं जीर्णोद्धार दोनों सर्वोच्च प्राथमिकता है. कुछ ही दिन पूर्व खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से 110 आंगनबाड़ी केंद्रों का जीर्णोद्धार कराया गया था. इस बार पुनः सभी कार्यक्रम पदाधिकारी व सीडीपीओ को 110 आंगनबाड़ी केंद्रों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य दिया गया है, ताकि बांका जिला को फिर से आंगनबाड़ी केंद्र नये कलेवर में प्राप्त हो सके. बच्चे आनंदपूर्वक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं पोषण ग्रहण कर सकेंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










