बेलहर में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Updated:
विज्ञापन
बेलहर में 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया.

विज्ञापन

बेलहर. प्रखंड मुख्यालय स्थित देव धाम मंदिर, शहीद झामा मैदान परिसर में आयोजित 11 दिवसीय महारुद्र यज्ञ का शुभारंभ मंगलवार को वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया. यज्ञ के प्रारंभ के साथ ही पूजा-अर्चना एवं हवन कार्य शुरू हो गया. महारुद्र यज्ञ के लिए बनारस से आए विद्वान पंडितों द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं प्रतिमा स्थापना करायी गयी. यज्ञ प्रारंभ से पूर्व पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश एवं अग्नि देवता का आवाहन मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न किया गया. पूरे दिन हवन के साथ शाम को महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें देवघर और बनारस से आए कलाकारों ने भक्ति प्रस्तुतियां दीं. रात्रि सात बजे से वृंदावन से आई कथा वाचिका द्वारा राम कथा प्रवचन तथा रात 10 बजे से रासलीला कार्यक्रम भी शुरू किया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूब गया. यज्ञ के साथ ही मेला का भी आयोजन किया गया है, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. मेले में तारामती, ब्रेक डांस, रेल झूला, मौत का कुआं, लक्ष्मण झूला, सुनामी झूला, जलपरी तथा मीना बाजार सहित कई आकर्षण लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं. यज्ञ के संयोजक मधु सिंह, अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, प्रमुख नीलम देवी, प्रमुख पति सियाराम यादव, कोषाध्यक्ष मनोज सिंह एवं राजीव कुमार सिंह सहित अन्य जजमानों द्वारा पूजा-अर्चना एवं हवन कार्य संपन्न कराया जा रहा है. वहीं मेले के सफल संचालन में संतोष भगत, रामबालक यादव, पंकज भगत, मुकेश यादव, कंचन सिंह सहित अन्य युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका रही.

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन