आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

Updated at : 03 Apr 2026 7:58 PM (IST)
विज्ञापन
आग लगने से 11 बीघा गेहूं की फसल जल कर राख

खिलबा बहियार में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग में गांव के तीन किसानों की करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गयी.

विज्ञापन

किसानों के अनुसार, 11 हजार वोल्ट बिजली के तार से उठी चिंगारी से लगी आग

रजौन/बांका. प्रखंड क्षेत्र में आग लगने की घटना से फसल जल कर राख हो जाने की घटना लगातार जारी है. इसी कड़ी में शुक्रवार को भी सकहारा पंचायत अंतर्गत मलही और विष्णुपुर गांव के समीप खिलबा बहियार में अज्ञात कारणों से अचानक लगी आग में गांव के तीन किसानों की करीब 11 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह से राख हो गयी. आग लगने की घटना में मलही गांव निवासी अरुण कुमार सिंह की 5 बीघा, बिंदेश्वरी प्रसाद सिंह व रघुनंदन सिंह की 3-3 बीघा पके हुए गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी. किसानों ने करीब दो लाख रुपये का आर्थिक नुकसान होने की बात कही है. आगे कहा कि महाजनों से कर्ज लेकर बड़ी मुश्किल से गेहूं की खेती की थी, जो जलकर राख हो गयी. अब साल भर खाने के लिए मोहताज होना पड़ेगा. विद्युत विभाग पर जमकर भड़ास निकाली गयी.

वहीं स्थानीय किसानों की माने तो, इस घटना के मुख्य कारण में खेत के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के बिजली तार से निकले चिंगारी बतायी जा रही है, जो विद्युत विभाग की लापरवाही से खेत के बीचों-बीच नीचे होकर गुजरी है. उधर खेत से निकल रही आग की लपटें देखकर विष्णुपुर और मलही गांव के कई ग्रामीण जान जोखिम में डालकर आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया, लेकिन तेज पछुआ हवा के कारण आग और तेजी से भड़क गयी और सभी किसान अपनी आंखों के सामने अपनी जलती फसल को देखते रह गये. उधर घटना के बाद पीड़ित किसानों ने स्थानीय प्रशासन से फसल क्षति का मुआवजा देने की मांग की है. मालूम हो कि गुरुवार को भी बिजली की तार से उठे चिंगारी से क्षेत्र के पुनसिया बस्ती स्थित सोहरा बहियार में पांच बीघा गेहूं की फसल जल कर राख हो गयी थी. इसी बीच यह दूसरी घटना से किसान हलकान हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन