कबीर अंत्येष्टि योजना में हर पंचायत को मिला 45 हजार

Published at :17 Dec 2017 4:39 AM (IST)
विज्ञापन
कबीर अंत्येष्टि योजना में हर पंचायत को मिला 45 हजार

कटोरिया : प्रभात-खबर द्वारा किये गये प्रखंड स्कैन के क्रम में गत 15 दिसंबर को प्रकाशित शीर्षक ‘कबीर अंत्येष्टि योजना में पंचायतों का पॉकेट खाली’ खबर ने रंग दिखायी है. कटोरिया बीडीओ प्रेमप्रकाश ने कबीर अंत्येष्टि योजना में सभी पंचायतों को राशि का चेक उपलब्ध करा दिया है. कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत उपयोगिता जमा […]

विज्ञापन

कटोरिया : प्रभात-खबर द्वारा किये गये प्रखंड स्कैन के क्रम में गत 15 दिसंबर को प्रकाशित शीर्षक ‘कबीर अंत्येष्टि योजना में पंचायतों का पॉकेट खाली’ खबर ने रंग दिखायी है. कटोरिया बीडीओ प्रेमप्रकाश ने कबीर अंत्येष्टि योजना में सभी पंचायतों को राशि का चेक उपलब्ध करा दिया है. कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत उपयोगिता जमा करने वाले पंचायतों को 45 हजार रुपये का चेक मुहैया कराया गया है. चार पंचायतों के प्रभार में रहने वाले पंचायत सचिव अमरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने कटोरिया सहित कठौन,

मनिया व दामोदरा पंचायत का पैंतालीस-पैंतालीस हजार रुपये का चेक शनिवार को प्रखंड नाजिर से रिसिव कर लिया. वर्तमान में उपलब्ध कराये गये राशि से बीपीएल परिवार के पंद्रह पीड़ित परिवारों को तीन-तीन हजार रुपये करके अंतिम संस्कार के लिये प्रदान किये जा सकेंगे. ज्ञात हो कि प्रखंड के अधिकांश पंचायतों के पास कबीर अंत्येष्टि योजना मद में राशि नहीं रहने के कारण गरीब परिवार में सदस्यों के निधन पर अंतिम संस्कार के लिये राशि भी प्रदान नहीं की जा सक रही थी.

संबंधित पंचायत के मुखिया को पीड़ित गरीब परिवार से खरी-खोटी भी सुननी पड़ रही थी. विभिन्न पंचायतों के मुखिया द्वारा इस संबंध में शिकायत करने के बाद प्रभात-खबर ने इस संबंध में प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया. जिसे कटोरिया बीडीओ ने प्राथमिकता के रूप में निबटाते हुए सभी पंचायतों को इस मद में राशि प्रदान करा दी.
इस समस्या का निदान होने से प्रखंड के मुखिया ने बीडीओ व प्रभात-खबर को साधुवाद दिया है. इस कार्य की सराहना करने वालों में मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानंद यादव, प्रवक्ता सह कटोरिया मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, कठौन मुखिया फूलो देवी, देवासी मुखिया उर्मिला देवी, जमदाहा मुखिया रानी देवी, हड़हार मुखिया उर्मिला देवी, दामोदरा मुखिया योगेंद्र कुमार, मनिया मुखिया शारदा देवी आदि शामिल हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन