आपसी रंजिश को ले हुई मारपीट में एक की हत्या

Published at :16 Dec 2017 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
आपसी रंजिश को ले हुई मारपीट में एक की हत्या

रजौन : थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में कैलाश शर्मा उर्फ कैल्लू शर्मा की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने घटना के आरोपित श्रीनंदन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी मौली देवी के बयान पर रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज […]

विज्ञापन

रजौन : थाना क्षेत्र के खैरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में कैलाश शर्मा उर्फ कैल्लू शर्मा की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने घटना के आरोपित श्रीनंदन मिश्र को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पत्नी मौली देवी के बयान पर रजौन थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में उसने कहा हैं कि उनके पति बांका न्यायालय एक केस का तारीख करने गये थे.

वहां से वापस घर लौटते ही नाला विवाद को लेकर मारपीट शुरु हो गयी. मारपीट के क्रम में उसके पति की मौत हो गयी. ग्रामीणों के अनुसार मृतक एवं श्रीनंदन मिश्र के बीच वर्षों से विवाद चल रहा था. जिसका मामला बांका न्यायालय में भी लंबित है. घटना के बाद पुलिसिया अनुसंधान शुरू हो गयी है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है. साथ ही शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए बांका भेज दिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन