समाज के प्रति कर्तव्य निभाने की ली शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :13 Dec 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह . 286 प्रशिक्षु हुए पास आउट बांका : न्यू पुलिस लाइन में बुधवार को प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न हुई. पारण परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीआइजी विकास वैभव ने पुलिस जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राज्य के जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी […]
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह . 286 प्रशिक्षु हुए पास आउट
बांका : न्यू पुलिस लाइन में बुधवार को प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड कार्यक्रम समारोहपूर्वक संपन्न हुई. पारण परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद डीआइजी विकास वैभव ने पुलिस जवानों का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि राज्य के जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी आपसबों पर है. आपलोगों को पुलिस मेनुअल के अनुसार जनता की सेवा करने के लिए सभी तरह का प्रशिक्षण दे दिया गया है. अब आपलोग पूर्ण तरह से प्रशिक्षित हो गये हैं. आज का युग तकनीकी युग है. ऐसे में आपके कंधों पर बड़ी जवाबदेही है. उम्मीद है कि आपसभी अपनी चुनौतियों को ईमानदारी व धैर्य के साथ निर्वहन करेंगे.
डीआइजी ने सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को चार दिनों का स्पेशल छुट्टी देने की भी घोषणा की. बाद में एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने सभी अधिकारियों सहित प्रशिक्षु सिपाहियों का पारण परेड में अभिनंदन किया और कहा कि प्रशिक्षण के बाद आप सभी को पास आउट कर दिया गया है. उम्मीद है कि सभी अपना कर्तव्य जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करेंगे एवं सभी सिपाहियों के अनुशासन की सराहना की. कार्यक्रम के दौरान सभी प्रशिक्षु सिपाहियों के द्वारा परेड कर मार्च पास्ट भी किया गया. इस दौरान पारण परेड में राज्य के विभिन्न जिलों के 282 प्रशिक्षु सिपाहियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान सिपाहियों को शपथ भी दिलायी गयी. मौके पर डीआइजी ने ट्रेनिंग के प्राचार्य सह एसडीपीओ एसके दास, प्रथम कमांडेट सिपाही महेश्वर क्षत्रिय, द्वितीय कमांडेट सिपाही नीतीश कुमार सिंह, प्लाटून कमांडेट अमन कुमार सिंह, मुकेश कुमार, रामधनी प्रसाद, विकास कुमार दूबे, सन्नी कुमार, पंकज कुमार, विकास कुमार, कौशल कुमार, ऋतुराज व अभिजीत कुमार आदि को सम्मानित किया. इसके पूर्व डीआइजी व एसपी ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण करने के बाद सलामी ली. इस दौरान पुलिस जवानों ने कदमताल मिलाते हुए डीआइजी व एसपी को सलामी दी. कार्यक्रम स्थल पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद डीएम कुंदन कुमार, एएसपी अभियान विमलेशचंद्र झा सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों को फूल माला देकर भव्य स्वागत किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




