मंटू खैरा गैंग को जंगल में शरण दिलाती थी परवतिया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Oct 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा की दाहिना हाथ महिला नक्सली परवतिया देवी उर्फ केवली देवी को ग्राम पड़रिया से गिरफ्तार कर लिया गया. उसकी निशानदेही पर घर के बगल स्थित जमीन में प्लास्टिक जरकिन में भर कर गाड़ा हुआ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया. कटोरिया : नक्सल प्रभावित हरदिया-पड़रिया गांव व जंगलों में मंटू […]
विज्ञापन
नक्सली एरिया कमांडर मंटू खैरा की दाहिना हाथ महिला नक्सली परवतिया देवी उर्फ केवली देवी को ग्राम पड़रिया से गिरफ्तार कर लिया गया.
उसकी निशानदेही पर घर के बगल स्थित जमीन में प्लास्टिक जरकिन में भर कर गाड़ा हुआ विस्फोटक पदार्थ भी बरामद किया गया.
कटोरिया : नक्सल प्रभावित हरदिया-पड़रिया गांव व जंगलों में मंटू खैरा गैंग को जंगल में शरण दिलाने का काम भी परवतिया उर्फ केवली देवी करती थी. गांव पहुंचने पर खाना की व्यवस्था भी परवतिया किया करती थी.
नक्सली परवतिया देवी ने बताया कि करीब दो साल पहले उसके घर पर नक्सली ढिकलू, ख्याली आदि ठहरा हुआ था. तभी उसका भाई मुन्ना राय उसके घर लकड़ी का कोयला लेने पहुंचा. चूंकि परवतिया की भाभी को प्रसव होने वाला था. लेकिन नक्सलियों को मुन्ना राय पर शक हुआ कि यह कहीं किसी के पास कुछ उजागर न कर रहे. इसलिए वहीं से अगवा कर मुन्ना राय की हत्या कर दी गयी. पुलिस के समक्ष परवतिया उर्फ केवली देवी बदल-बदल कर भी बयान दे रही थी. कभी खुद को मंटू खैरा गिरोह का सदस्य, तो कभी मंटू खैरा को दुश्मन भी बता रही थी. जबकि चर्चा यह भी है कि एनकाउंटर में मंटू खैरा के मारे जाने के बाद मुठभेड़ स्थल के निकट से परवतिया देवी को काफी रुपये भी हाथ लगे थे. जिसे बाद में उसने कई लोगों को सूद पर भी दिये हैं. हालांकि इस संबंध में अभी विस्तृत जानकारी देने से पुलिस पदाधिकारी परहेज कर रहे हैं.
साधु खैरा की गिरफ्तारी से हुआ खुलासा
बरामद होने पर सुर्खियों में आयी परवतिया
गत 4 सितंबर 2017 को एसएसबी व आनंदपुर ओपी के संयुक्त कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली साधु खैरा उर्फ साधु पुझार की गिरफ्तारी हुई थी. उसके निशानदेही पर ही कटहराटांड़ जंगल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर दक्षिण दिशा में पड़रिया पहाड़ के पास से जमीन के नीचे से 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट (विस्फोटक पदार्थ) बरामद हुआ था.
विस्फोटक बरामदगी मामले के बाद ही परवतिया उर्फ केवली देवी ग्राम पड़रिया का नाम उजागर हुआ था. इस मामले में दर्ज कांड संख्या 135/17 में परवतिया देवी को भी अभियुक्त बनाया गया था. बाद में नक्सली साधु खैरा की निशानदेही पर नक्सली भर्ती का दस फार्म भी बरामद किया गया था.
लगातार विस्फोटक मिलने से सनसनी
आनंदपुर ओपी क्षेत्र में लगातार बरामद हो रहे विस्फोटक पदार्थ (अमोनियम नाइट्रेट) से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है. कटहराटांड़ जंगल में 50 किलो अमोनियम नाइट्रेट के बाद पुन: पड़रिया जंगल के निकट से 30 किलो विस्फोटक मिलने से तरह-तरह के कयास लगाये जा रहे हैं. चर्चा है कि नक्सली संगठन किसी विध्वंसक कार्रवाई को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसको लेकर वरीय पुलिस पदाधिकारियों ने भी क्षेत्र के सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




